शारदीय नवरात्रि 2025: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? इस वर्ष किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा?
शारदीय नवरात्रि 2025 का पर्व 22 सितंबर, सोमवार से शुरू होकर 2 अक्टूबर, गुरुवार को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। यह पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है और नवमी तिथि तक चलता है। इस वर्ष, नवरात्रि की शुरुआत सोमवार को हो रही है, जो विशेष महत्व रखता है। […]




