धर्म डेस्क। Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। सनातन धर्म में गणेश को सर्वप्रथम रखा जाता है। कोई भी कार्य शुरू होने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। किसी भी व्यक्ति को बुधवार के दिन कुछ ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, जिससे गणेश जी नाराज होते हैं। कहीं न कहीं व्यक्ति को इसके बुरे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।
कभी भी न करें ये काम
बुध ग्रह को वाणी और बुद्धि का देवता माना गया है। ऐसे में इस दिन किसी भी व्यक्ति को अपनी भाषा, अपने लहजे या फिर वाणी पर नियंंत्रण रखने की जरूरत होती है। इस दिन भूलकर भी किसी को बुरे शब्द नहीं बोलना चाहिए। कहते हैं कि बुधवार को किसी प्रकार के पैसों के लेन देन से बचना चाहिए, ये बिलकुल शुभ नहीं माना जाता है।
बुधवार के दिन इस रंग से बनाए दूरी
बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति के रिश्तों में खटास आती है। लोगों के रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए। कहा जाता है कि गणेश जी को हरा रंग बहुत पसंद है। इस रंग का इस्तेमाल करने से बप्पा प्रसन्न रहते हैं और उनकी कृपा साधक के ऊपर बनी रहती है।
भूलकर भी न करें ये काम
बुधवार के दिन भूलकर भी किसी गरीब व्यक्ति या गाय को नहीं भगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से बुध ग्रह पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस दिन हो सके तो गरीब को खाना खिलाना चाहिए, उनको दान देना चाहिए। गाय को रोटी खिलानी चाहिए। इससे शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
इस दिशा में यात्रा से बचें
बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि किसी कारणवश आपको पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करनी पड़ रही है तो ऐसे में विशेष सावधानियां जरूर बरतें और यात्रा शुरू करने से पहले गणेश जी का ध्यान करें।