Ram Navmi: रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम को इन विशेष चीजों का लगाएं भोग, होगी कृपा

रामनवमी

वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम का जन्म चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर हुआ था। इस दिन भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई स्थानों पर रामनवमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष रामनवमी 17 अप्रैल 2024 को है। रामनवमी पर राम जी के बालक स्वरूप की पूजा होती है। रामलला को प्रसन्न करने के लिए इस दिन हवन करना चाहिए और उनके प्रिय पकवानों का भोग लगाना चाहिए।

हवन सामग्री

हवन कुंड, गाय का घी, चीनी, चावल, आम के पत्ते, चंदन की लकड़ी, बेल के पत्ते, नीम, आम की लकड़ी, नवग्रह की लकड़ी, इलायची, कपूर, तिल, पंचमेवा, पीपल की टहनियां, छाल, मुलेठी की जड़, लौंग जैसी सामग्री इकट्ठा करें। हवन के लिए गूलर की छाल, अश्वगंधा, जटामांसी नारियल, गोला, जौ आदि भी जरूर रखें।

रामलला को भोग

1.पंचामृत : पंचामृत भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय व्यंजन है। मान्यता हैं की भगवान विष्णु के रूप श्रीराम की पूजा बगैर पंचामृत के भोग लगाए पूर्ण नहीं होती है।

2.खीर: श्रीराम जी के भोग में खीर अवश्य होना चाहिए। मान्यता है कि राजा दशरथ ने राम समेत अन्य पुत्रों के जन्म के अवसर पर खीर बनवाई थी। इसलिए राम नवमी के दिन भगवान राम को खीर से भोग लगाना चाहिए।

3.केसर भात : रामनवमी को भगवान राम को केसर भात बनाकर भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि भगवान केसर भात के भोग से प्रसन्न होते हैं।

4.बेर और कंदमूल : पौराणिक कथा में वर्णन हैं कि वनवास के दौरान भगवान ने कंदमूल का सेवन करते थे और उनकी भक्त शबरी ने उन्हें बेर खिलाए थे। भगवान श्रीराम को बेर और कंदमूल से भोग लगाने से घर में समृद्धि आती है।

राशि के अनुसार लगाएं श्रीराम को भोग

मेष: इस राशि के लोग लड्डू और अनार का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा।
वृष: इस राशि के लोग जातक श्रीराम को रसगुल्ले का भोग लगाएं तो उनकी हर मनोकामना पूरी होगी
मिथुन: इस राशि के लोग काजू की मिठाई भगवान श्रीराम को अर्पित करें।
कर्क: इस राशि के लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं।
सिंह: इस राशि के लोग गुड़ व बेल का फल श्रीराम को भोग में चढ़ाएं।
कन्या: श्रीराम को तुलसी के पत्ते और नाशपाती अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।
तुला: इस राशि के लोग कलाकंद और सेब का भोग लगाएं।
वृश्चिक: गुड़ की रेवड़ी का भोग लगाएं।
धनु: इस राशि के लोग बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।
रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे
मकर: इस राशि के लोग पीला पेड़ा चढ़ाएं, उन्हें धन लाभ होगा।
कुंभ:इस राशि के लोग चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।