सनातन धर्म में कन्याओं को देवी का दर्जा दिया जाता है। नवरात्रि में भी माता रानी के साथ साथ कन्याओं को भी पूजा जाता है। यही कारण है कि नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। नवरात्रि के शुभ अवसर के दौरान यदि आपके घर में किसी कन्या का जन्म होता है, तो यह आपके लिए शुभ संकेत हैं और तो और उस कन्या का जीवन भी खुशहाली भरा रहता है।
भाग्यशाली होती हैं नवरात्रि में जन्मी कन्या
नवरात्रि में जन्मी कन्याएं सौभाग्यशाली होती हैं। कैसे? आइये जानते हैं। बता दें कि नवरात्रि में जन्मी कन्याएं अपने साथ सौभाग्य लेकर आती हैं। यही नहीं घर में लड़का जन्में या लड़की, दोनों ही सौभाग्यशाली होते हैं। वह अपने साथ साथ पूरे परिवार के लिए खुशियां लेकर आते हैं। ये बच्चे परिवार के मान सम्मान में वृद्धि करते हैं। नवरात्र में कन्या का जन्म लेना माता रानी की कृपा प्राप्ति का संकेत भी होता है।
माता रानी के नाम पर रखें बच्ची का नाम
इसके साथ ही आप अपने घर जन्मी बच्ची का नाम माता रानी के नाम पर भी रख सकते हैं। माता रानी के कई नाम हैं, आप अपनी नन्ही बच्ची का नाम माता के नाम पर रखें। क्योंकि कहा जाता है कि नाम का बच्चों पर बहुत असर होता है।
बेहद बुद्धिमान होती है नवरात्रि में जन्मी बच्ची
कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान जन्मी बच्ची मानसिक रूप से बेहद बुद्धिमान होती है। इन कन्याओं पर माता रानी का खास आशीर्वाद होता है। ये न सिर्फ बुद्धिमान होती हैं, बल्कि हर क्षेत्र में सबसे आगे होती हैं और सफलता हासिल करती हैं। ये बच्चियां आध्यात्मिक भी होती हैं, या कहें कि धार्मिक प्रवृत्ति की होती हैं।
ये रख सकते हैं नाम
आपकी लाड़ली बच्ची पर माता रानी का आशीर्वाद बना रहे, इसे लेकर आप माता रानी के इन नामों पर अपनी बच्ची का नाम रख सकते हैं।
- अनिका
- वाराही
- गौतमी
- कामाक्षी
- नियति
- साध्वी
- भवप्रीता
- यति
- उत्कर्षिनी
- तपस्विनी
- अनंता








