Shardiya Navratri 2023: 15 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। मां दुर्गा घर-घर में नवरात्रि में विराजेंगी। मान्यता है कि नवरात्रि में घर में मौजूद कुछ चीजों को बाहर निकाल देने से पूजा का फल मिलता है। यदि यह चीजें घर से बाहर नहीं फेंका जाता है तो व्रत-पूजन का फल नहीं मिलता है।
नौ दिन होते हैं बहुत शक्तिशाली
शास्त्रों के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के 9 दिन बेहद की शक्तिशाली होते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त करता है, उसपर कभी कोई संकट नहीं आता है। लेकिन मां दुर्गा के आगमन से पहले कुछ काम को पहले ही निपटा लेना चाहिए। नहीं तो देवी मां की पूजा का फल नहीं मिलता है।
पुराने जूते-चप्पल फेंक दें
नवरात्र के शुरू होने से पहले घर में मौजूद फटे-पुराने जूते चप्पल जिसका उपयोग नहीं हो रहा है, उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाता है। घर में गंदगी फैलती है और मां दुर्गा वहां पर वास नहीं करती हैं।
तामसिक भोजन से रहें दूर
नवरात्रि में मां दुर्गा के घर में आने से पूर्व साफ-सफाई करना चाहिए। इसके अलावा घर में किसी भी प्रकार का तामसिक भोज्य पदार्थ नहीं लाना चाहिए। व्यक्ति शराब और मादक मदार्थों से दूर रहना चाहिए। व्रती को पूरे 9 दिनों तक की गई पूजा इससे व्यर्थ हो जाती है।
स्वागत में बनाएं स्वास्तिक
माँ दुर्गा देवी के स्वागत में घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। नवरात्रि के पहले दिन रंगोली से घर को सजाना चाहिए। इससे माँ प्रसन्न होती हैं और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
पूरे घर में छिड़कें गंगाजल
नवरात्रि में देवी के आह्वान से पहले पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए। 9 दिनों तक सिर्फ सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए। रात में जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से देवी माँ क्रोधित होती हैं।