Sapne me Durga Ma Dekhna – सपने में माँ दुर्गा को देखना शुभ या अशुभ?

Sapne me Durga Ma Dekhna

Sapne me Durga Ma Dekhna – सपने में माँ दुर्गा को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में माँ दुर्गा को किस रूप में देखा है। कुछ सपने हमें डर का अनुभव कराते हैं तो कुछ सपने देखने के बाद सुखद अनुभव होता है। सपने में यदि आपको मां दुर्गा दिखती हैं तो इसका क्या संकेत होता है? आइए जानते हैं…

Sapne me Durga Ma Dekhna – सपने में दुर्गा मां को देखने का मतलब

लाल जोड़े में दिखाई दे मां दुर्गा

यदि मां दुर्गा लाल जोड़े में दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन की परेशानियां जल्द ही खत्म होने वाली है। यह सपना देखना एक शुभ संकेत होता है। आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है। करियर और व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है।

संतान प्राप्ति का योग

सपने में यदि कोई दंपत्ति मां दुर्गा को देखता है यह सपना उनके लिए शुभ संकेत होता है। यदि वह दंपत्ति काफी समय से संतान प्राप्ति की प्रतीक्षा में था तो उन्हें जल्द ही संतान की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन यदि मां दुर्गा काले बस्त्र में दिखाई दे तो यह अशुभ संकेत होता है।

शेर पर सवार मां दुर्गा को देखना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा शेर पर सवार दिखती है तो यह संकेत बेहद ही शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि उस व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं खत्म होने वाली है। उस व्यक्ति को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि शेर को दहाड़ते हुए देखते हैं तो यह अशुभ संकेत होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपको कोई परेशानी घेर सकती है।

मां दुर्गा को क्रोधित रूप में देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में माँ दुर्गा को क्रोधित अवस्था में देखना इस बात का संकेत होता है कि आप कोई गलत कार्य कर रहे हैं। मां सपने में आकर आपको संकेत दे रही हैं। आपको संभल जाना चाहिए नहीं तो आपको शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें…