सपने में काली बिल्ली देखना देता है खास संकेत, हो सकती है दुर्लभ चीज की प्राप्ति

सपने में काली बिल्ली देखना

सपने में काली बिल्ली देखना एक खास संकेत हो सकता है। सपने में हम जब भी कुछ देखते हैं तो इसके पीछे कई महत्वपूर्ण संकेत छिपे होते हैं। कुछ सपने शुभ संकेत दे सकते हैं तो कुछ सपने अशुभ संकेत दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में यदि आपको काली बिल्ली दिखाई देता है तो इसका क्या मतलब होता है?

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर सपना कुछ ना कुछ जरूर कहता है और हर सपना के पीछे एक मतलब छुपा होता है। रात के समय हम लोग जो भी सपने देखते हैं वह दिन भर हमारे दिमाग में छाए रहते हैं। हम लोग उसे सपना के बारे में जानना चाहते हैं कि उसका हमारे भविष्य से क्या संबंध है? दिमाग में इस तरह की बातें भी आती है कि ऐसे सपने देखने का क्या मतलब है?

रास्ते में चलते समय यदि काली बिल्ली रास्ता काट दे तो इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। कई लोग उसे दिन अपनी यात्रा टाल देते हैं। वहीं कई लोग यात्रा के लिए अपने मार्ग को बदल देते हैं। आईए जानते हैं कि सपने में काली बिल्ली दिखने का क्या मतलब होता है? हमारे सपने में काली बिल्ली क्यों दिखाई देते हैं?

सपने में काली बिल्ली देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में काली बिल्ली दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको लाभ होने वाला है। यदि सपने में काली बिल्ली आपके ऊपर या किसी अन्य व्यक्ति के ऊपर हमला करते हुए दिखती है तो यह अनहोनी का संकेत होता है। यह संकेत होता है कि भविष्य में आपके ऊपर कोई संकट आ सकता है।

सपने में काली बिल्ली दिखाई देने पर आपको शिवलिंग पर जल से अभिषेख करना चाहिए। अभिषेक करते समय ऊँ नम: शिवाय का जप करना चाहिए। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी तथा जीवन में आने वाली परेशानियाँ खत्म होगी।

सपने में सफेद बिल्ली देखना

सपने में सफेद बिल्ली दिखाई देना आने वाले समय में झगड़े होने का संकेत देती है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। यह धनहानि का संकेत होता है। आपकी किसी से लड़ाई भी हो सकती है।