रात को सोते समय सपने देखना आम बात है। कुछ लोगों को अच्छे सपने आते हैं, तो कुछ को बुरे और डरावने सपने। लोग इन सपनों को नज़रअंदाज भी कर देते हैं और सोचते हैं कि “सपना ही तो है”। परंतु स्वप्न शास्त्र में इन सपनों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि सोते समय दिखाई देने वाले अच्छे या बुरे सपने, कई शुभ-अशुभ संकेतों की तरफ इशारा करते हैं।
सपने में शव दिखाई देना

यदि सोते समय आपको सपने में किसी व्यक्ति की अर्थी या फिर शव दिखाई देता है, तो इसे देखकर घबराए नहीं। यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिलने वाला है। आपको जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा सपने में मृत्यु देखना बीमारी से मुक्ति की तरफ भी इशारा करता है।
सपने में खुदकुशी करते देखना

सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखना एक डरा देनेवाली स्थिति हो सकती है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में इस सपने को शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आत्महत्या करते देखना शुभ समाचार मिलने की तरफ इशारा करता है।
खुद को जलते देखना
अपने आप को ट्रेन, मकान या किसी भी रूप में जलते हुए देखना कुछ समय के लिए चिंतित कर सकता है। परंतु स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपना आपके लिए शुभ हो सकता है। ये आर्थिक स्थिति मजबूत होने की ओर संकेत करता है।
खुद को बेड़ियों से बंधा देखना

सोते समय सपने में खुद को बेड़ियों में जकड़ा देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त होने वाला है। इसलिए जब भी आप अपने आपको सपने में बेड़ियों से बंधा देखें तो घबराने के बदले खुश हो जाएं। यह सपना शुभ होता है।