हाथ में सूर्य रेखा होना होता है बहुत ही शुभ, धन, सम्मान और प्रसिद्धि सबकुछ मिलता है

हाथ में सूर्य रेखा होना

मनुष्य की हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं भी होती है जो जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हाथ में इन लकीरों का होना बहुत ही सौभाग्य और मान सम्मान दिलाने वाला माना जाता है। हथेली में यदि यह दोनों रेखाएं प्रबल हैं तो जीवन में खूब तरक्की प्राप्त होती है। यदि आपके हाथ में रेखा मौजूद है लेकिन फिर भी आपको यश और सम्मान की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो किसी ज्योतिष से अपनी सूर्य रेखा को दिखानी चाहिए।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में मौजूद सूर्य रेखा ही यह तय करती है कि व्यक्ति जीवन में कितना सुख और सफलता को प्राप्त करेगा। यदि हथेली में सूर्य रेखा स्पष्ट रूप से दिख रही है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि यह रेखा कटा फटा है तो जीवन में परेशानियों का कारण बनता है। आइए जानते हैं हथेली में सूर्य रेखा की कौन सी स्थिति कैसा फल प्रदान करती है।

हथेली में कहां होती है सूर्य रेखा?

सूर्य रेखा हथेली में अनामिका उंगली के नीचे होती है। अनामिक उंगली के नीचे क्षेत्र को सूर्य पर्वत कहा जाता है। यदि सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा दोनों हाथ पर मौजूद हो तो यह बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसे लोग धनवान और भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोग सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि हथेली में सूर्य रेखा लंबी, सीधी और स्पष्ट है तो जातक को जीवन में खूब सम्मान और सफलता मिलती है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सभी प्रकार के सुख को प्राप्त करता है। वह जीवन में बहुत लोकप्रिय होता है। ऐसे लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसमें उसे सफलता मिलती है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि सूर्य रेखा शुक्र पर्वत से शुरू होकर सूर्य पर्वत पर जाकर रूक जाए तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों का भाग्योदय शादी के बाद होता है।

यदि सूर्य रेखा पर तारे का निशान बन रहा हो तो जातक जीवन में कलाकार बनता है और अपनी कला से देश-दुनिया में खूब नाम कमाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा व्यक्ति अपार धन-वैभव प्राप्त करता है।

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा बहुत ही छोटी और अस्पष्ट हो तो व्यक्ति को जीवन में बहुत ही संघर्ष करना पड़ता है। उसे छोटी-छोटी सफलताओं के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा पर द्वीप का चिन्ह हो तो ऐसा व्यक्ति अपने काम में बहुत नुकसान को झेलता है। यदि ऐसा व्यक्ति कारोबारी हो तो उनके दिवालिया होने की आशंका होती है।