इस दुनिया में जन्म लेने वाले हर एक इंसान का हाथ अलग होता है। हथेली पर कई तरह की रेखाएँ होती है। हाथ पर बने हुए यह निशान या आकृतियाँ व्यक्ति के जीवन और उसके भविष्य से जुड़ी होती है। हस्तरेखा शास्त्र में इसका विशेष महत्व होता है। इन रेखाओं को देखकर किसी व्यक्ति के जीवन की सभी सच्चाई और उनके जीवन में घटने वाली घटनाओं का स्टीक विश्लेषण किया जा सकता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली पर शुभ-अशुभ दोनों तरह की रेखाएँ बनी होती हैं। जहां एक तरफ शुभ रेखाएँ उस मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता का संकेत देती है, वहीं दूसरी तरफ अशुभ रेखाएं दुख और परेशानियों से भरे जीवन की ओर इशारा करती हैं। आज हम हथेली की उन शुभ रेखाओं की बात करेंगे, जिसके होने का मतलब होता है कि जातक को जीवन में धन-दौलत और ऐश्वर्य प्राप्त होने की संभावना है।

हस्तरेखा शास्त्र
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी भी जातक की हथेली पर सूर्य प्रबल स्थिति में होता है, तो ऐसे जातक को जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है। वह व्यक्ति अपने जीवन में नई उचाईयों को छूता है। अगर हथेली पर सूर्य पर्वत उभरा हुआ है और उससे सीधी रेखा निकल रही है, तो ये संकेत होता है कि जातक को सरकारी नोकरी मिल सकता है।
इसके अलावा हथेली पर गुरु पर्वत के उभार को बेहद शुभ माना गया है। इस पर सीधी रेखा होने से जातक के सरकारी नौकरी पाने की संभावना और अधिक हो जाती है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में खूब धन-दौलत हासिल करता है।
- यह भी पढ़ें…
- किस ऋषि के श्राप के चलते माता अंजनी अप्सरा से बनी वानर!
- क्या होता है भद्राकाल? नहीं करना चाहिए इसमें मांगलिक कार्य!
- क्या है कालाष्टमी? जानें इससे जुड़ी जानकारी और दान का महत्व
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, ऐसे जातक काफी भाग्यशाली होते हैं, जिनकी हथेली की भाग्य रेखा से कोई दूसरी रेखा निकलकर गुरु पर्वत की ओर जाती हो। ऐसे लोगों के प्रशासनिक अधिकारी बनने की काफी प्रबल संभावना होती है।







