झाड़ू रखने का नियम जान लीजिए, वरना हो सकती है आर्थिक तंगी!

जान लीजिए घर में झाड़ू रखने के ये नियम, वरना हो सकती है आर्थिक तंगी!

झाड़ू रखने का नियम: हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में झाड़ू की इज्जत नहीं होती वहां देवी लक्ष्मी नहीं आती। अगर हम झाड़ू से जुड़े नियमों का पालन नहीं करते हैं तो हमारी जिंदगी में तरक्की नहीं होती और मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि झाड़ू का अनादर करने से घर में दरिद्रता आती है। वास्तु के अनुसार, झाड़ू रखने और लगाने के कई नियम हैं। आइए जानते हैं कि अपने घर में झाड़ू रखने के कौन-कौन से नियम हैं?

झाड़ू रखने का नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी घर का कोई सदस्य बाहर जाता है तो उसके तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से बाहर गए व्यक्ति को काम में मुश्किलें आती हैं और उसके सुख-सुविधाओं में भी रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए इस पर ध्यान देना जरूरी है।
  • घर में झाड़ू लगाने के बाद इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहाँ किसी की नज़र न पड़े। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू सामने से नहीं दिखना चाहिए क्योंकि इससे घर में अशांति का माहौल बन सकता है। इसलिए झाड़ू को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए।
  • झाड़ू टूट जाने के बाद हमें नई झाड़ू का इस्तेमाल करना चाहिए। टूटी हुई झाड़ू का प्रयोग करने से घर में कई तरह की दिक्कतें आ जाती हैं और इंसान हमेशा परेशानियों में फंस जाता है। इसलिए हमें सही चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हमारा जीवन आसान हो सके।
  • कहा जाता है कि झाड़ू लगाने के बाद उसे खड़ा नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना ठीक नहीं होता है। इसलिए हमेशा झाड़ू को लेटा कर रखना चाहिए। इस तरीके से घर में धन की कमी नहीं होती है। दिशा की बात करें तो झाड़ू को घर की पश्चिम दिशा में रखना बेहतर होता है।
  • कभी भी शाम के समय अपने घर या ऑफिस में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के हिसाब से ऐसा करने से जगह की पॉजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और सुख-समृद्धि में कमी आ जाती है।
  • जब भी तुम झाड़ू लगाएं तो उसे ऐसी जगह पर रखें जहां किसी का पैर न पड़े। झाड़ू पर पैर रखना मतलब धन की देवी लक्ष्मी का अपमान करना होता है।
  • झाड़ू को कभी गंदे पानी से नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की दिक्कत हो सकती है।
  • झाड़ू खरीदने का सबसे अच्छा दिन शनिवार होता है। शनिवार का दिन झाड़ू खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।