धनिया के टोटके आपके जीवन में भर देंगे खुशहाली, कुछ ही दिनों में दिखने लगे परिणाम!

धनिया के इन टोटकों से आप भी रह जाएंगे हैरान, जानिए इनके फायदा !

हर इंसान पर ग्रहों और नक्षत्रों का असर होता है। ज्योतिष में ग्रहों को शांत करने के कई तरीके हैं। कुछ मसाले जो रसोई में मिलते हैं, वो भी इसमें काम आते हैं। धनिया के उपाय से आप अपनी जिंदगी में बदलाव ला सकते हैं।

ज्योतिष में धनिया का खास महत्व है। इसका इस्तेमाल घर में सुख और शांति लाने के लिए होता है। धनिया के कुछ आसान उपाय करके आप घर में खुशहाली ला सकते हैं। चलिए जानते हैं धनिया के वो टोटके क्या हैं जिनसे घर में सुख-समृद्धि आती है?

धनिया के टोटके करेंगे मालामाल!

धनिया के इन टोटकों से आप भी रह जाएंगे हैरान, जानिए इनके फायदा !
  • अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए हुए हैं तो शुक्रवार के दिन एक कागज़ पर धनिया रखें और जिस व्यक्ति को कर्ज के रूप में धन दिया है, उसका नाम भी उस पेपर पर अवश्य लिखें। इसके बाद इस कागज की पुड़िया बनाकर इसे बहते जल में बहा दें। कुछ दिनों बाद इसका परिणाम आपको देखने को मिल जाएगा।
  • अगर आपकी कमाई से ज्यादा खर्चे हैं तो इस समस्या को हल करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ पैसों में स्थिरता आएगी बल्कि घर में सकारात्मकता भी बढ़ेगी।
  • अगर आपके घर पर हर छोटी-छोटी बातों को लेकर कलेश होता रहता है तो आपको प्रतिदिन पूर्व दिशा में थोड़ा साबुत धनिया रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में जिस बात को लेकर लड़ाई होती है, वो सुलझ जाती है।  
  • माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को धन की देवी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन देवी के सामने एक लाल कपड़े में धनिया और एक चांदी का सिक्का बांधकर रखना चाहिए। इसके बाद माता की अराधना करने के बाद इस पोटली की भी पूजा करनी चाहिए। फिर इस पोटली को धन की तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से आपको कुछ दिनों में ही अच्छा परिणाम मिल जाएगा।