Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का त्योहार 14 -15 जनवरी को मनाया जाता है। सनातन धर्म में मकर संक्रांति को खास महत्व दिया जाता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी के साथ भारतवर्ष में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। साल 2023 में मकर संक्रांति के तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। आइए जानते हैं साल 2023 में मकर संक्रांति कब है?
मकर संक्रांति किस दिन मनाई जाएगी?
साल 2023 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार हिंदू पंचांग में सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8:12 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि 15 जनवरी को उदय होगा। इसलिए मकर संक्रांति नए साल में 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त
साल 2023 में मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी के दिन रविवार को पड़ रहा है। मकर संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2023 सुबह 8:57 पर रहेगा। पुण्य काल सुबह 7:15 से 5:46 तक रहेगा। मकर संक्रांति महा पुण्य काल सुबह 7:15 पर शुरू होगा और रात 9:00 बजे समाप्त होगा।
मकर संक्रांति की शुरुआत कैसे हुई?
पहली बार मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 1902 में हुई थी। जबकि 18वीं सदी में मकर संक्रांति 12 और 13 जनवरी को मनाई जाती थी। 1964 में मकर संक्रांति पहली बार 15 जनवरी को मनाई गई थी। इसी के साथ हर दूसरे और तीसरे साल में 14 जनवरी को और चौथे साल में 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है।
मकर संक्रांति से जुड़ी हुई कहानी
मकर संक्रांति के कहानी शनिदेव और सूर्य देव से जुड़ी हुई है। ऐसी मान्यता है कि पिता सूर्य देव और बेटे शनिदेव के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों की आपस में नहीं बनती थी। इस दौरान जब सूर्य देव पहली बार अपने बेटे शनिदेव से मिलने गए थे तो उस समय शनि देव ने पिता सूर्य देव को काला तिल भेंट किया था और साथ ही उसी तिल से उनकी पूजा भी की थी। इससे पिता सूर्य देव प्रसन्न हुए और शनिदेव को आशीर्वाद दिया कि जब वह उनके घर मकर राशि में आएंगे तो उनका घर धन से भर जाएगा।