Diwali in 2023: भारत के कोने-कोने में दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि दीवाली का त्योहार विजय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। जब भगवान श्रीराम लंका विजय प्राप्त करके और अपने 14 वर्ष के वनवास को पूरा करके अयोध्या लौटे थे तब इस उपलक्ष्य में अयोध्या में दीपोत्सव का त्योहार मनाया गया है। दीवाली की रात माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। साल 2023 में दीवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
Diwali in 2023: साल 2023 में दीवाली का त्योहार कब है?
