गुरुवार को दान करना होता है बहुत ही शुभ, जानिए क्या करना चाहिए दान?

गुरुवार को दान करना

हिंदू धर्म में दान करना बहुत ही पुण्य का काम माना गया है। दान करने से मनुष्य के सभी कष्ट और पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन यदि आप भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर केसर और सवा किलो चने को रखकर विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करते हैं तो आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

गुरुवार को क्या दान करना चाहिए?

गुरुवार के दैनिक विशेष तौर पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु को इस जगत का पालनहार माना जाता है। वे इस सृष्टि के रचयिता हैं और गुरुवार के दिन उनकी पूजा विशेष तौर पर की जाती है।  ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन चने का दाल दान करने से सभी प्रकार की समस्याएं और कष्ट खत्म हो जाते हैं।

गुरुवार के दिन जो लोग व्रत करते हैं उन लोगों को हमेशा पीला वस्त्र ही धारण करना चाहिए। इसके साथ-साथ दान में भी पीली चीजों का ही दान करना चाहिए। गुरुवार को पीले रंग का भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। इन दिन चने की दाल का खाना और दान में देना में बहुत ही शुभ माना जाता है। 

गुरुवार को करें चने के दाल का दान

गुरुवार को क्या दान चाहिए? गुरुवार के दान को लेकर ऐसी मान्यता है कि अगर आप इस दिन भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर केसर और सवा किलो चने रखकर विष्णु सहस्त्रनाम का जप करते हैं तो आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसा यदि आप हर गुरुवार को करते हैं तो भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की कृपा सदैव बनी रहती है।जीवन में आर्थिक तंगी दूर होकर धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। 

घर में आयेगी धन और समृद्धि 

यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और आपके घर में हमेशा पैसों की दिक्कत होती है तो आपके लिए यह उपाय बहुत ही कारगर साबित हो सकता है।  इस छोटे से उपाय से आपकी बहुत सारी मुश्किलें कम हो जाएगी। 

गुरुवार को करें  यह उपाय

जीवन में धन की कमी को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन अपने घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा के कोने को गंगाजल से स्वच्छ करके वहां पर सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं।इसके बाद इस कोने पर चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। कुछ दिनों बाद जब यह चने की दाल और गुड़ खराब हो जाए तो इसे जल में प्रवाहित कर फिर से वहां पर चने की दाल और गुड़ रख दें। ऐसा पांच गुरुवार तक करने से आपके घर में बरकत आनी शुरू हो जाएगी और आपकी धन से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएगी।