सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें यह काम, नहीं तो झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें यह काम, नहीं तो झेलना पड़ेगा भारी नुकसान !

हिंदू धर्म में कई बातों का खास ख्याल रखा जाता है। हर काम सोच-समझकर किया जाता है। बड़े-बुजुर्ग अक्सर हमें बताते हैं कि जब सूरज ढल रहा हो, तब सोना नहीं चाहिए और घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। क्या आपने कभी सोचा है, ऐसा क्यों कहा जाता है? इसके पीछे वास्तु और ज्योतिष शास्त्र का आधार है।

हिंदू शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, कुछ काम ऐसे होते हैं जो सूर्यास्त के बाद नहीं किए जाने चाहिए। इनमें से कोई भी कार्य करने से घर में बीमारियाँ बढ़ सकती हैं और सुख-समृद्धि कम हो सकती है। इसके अलावा माता लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि शाम के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। यदि हम उन कार्यों को करते हैं जिनकी वहां मनाही है तो हमारी सेहत और तरक्की पर बुरा असर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं वे कौन से काम हैं जिनसे घर में संकट आ सकता है।

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें यह काम, नहीं तो झेलना पड़ेगा भारी नुकसान !

सूर्यास्त के बाद न करें यह कार्य

न काटें बाल, नाखून और दाढ़ी

शास्त्रों में बताया गया है कि रात के समय चारों ओर नकारात्मक ऊर्जा होती है। इस समय नाखून, बाल और दाढ़ी काटने से यह ऊर्जा और बढ़ जाती है। इसके चलते व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती और वह हमेशा कर्ज में दबा रहता है।

पेड़-पौधों को छूना और पानी देना

सूरज ढलने के बाद पेड़-पौधों को न छुएं और न ही उन्हें पानी दें। शास्त्रों में भी कहा गया है कि रात के समय पेड़-पौधों को छूना या उनकी पत्तियाँ तोड़ना ठीक नहीं है। खासकर तुलसी का पौधा छूना असंगत होता है। शाम होते ही पेड़-पौधे नींद में चले जाते हैं। इस कारण रात में उनकी पत्तियों को छूने या तोड़ने से उन्हें तकलीफ होती है। इसलिए रात में पौधों को छूने से बचें।

रात में कपड़ा धोना और सुखाना

व्यस्त जीवनशैली के कारण बहुत से लोग अपने कपड़े रात में धोते और सुखाते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। रात के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा होती है। जब कपड़े रात में सुखाए जाते हैं तो यह ऊर्जा उन पर असर डाल सकती है। इससे कपड़ों पर हानिकारक बैक्टीरिया भी बढ़ सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

झाड़ू-पोछा लगाना

सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोंछा नहीं करना चाहिए और साफ-सफाई से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, जिससे घर में धन की कमी हो सकती है।

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें यह काम, नहीं तो झेलना पड़ेगा भारी नुकसान !

दही या चावल का सेवन करना

सूर्यास्त के समय दही या चावल खाना मना है। दही की तासीर ठंडी होती है और इसे शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। शुक्र ग्रह धन और समृद्धि का प्रतीक है। सूर्य और शुक्र के बीच कभी भी दोस्ताना संबंध नहीं रहा। इसलिए सूर्यास्त के बाद दही का सेवन या उसका दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई समस्याएं हो सकती हैं।

सोना वर्जित है

हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि सूरज ढलने के बाद सोना नहीं चाहिए। इसका कारण यह है कि शाम के समय सोने से हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इस समय भोग या किसी महिला के साथ सोना भी नहीं चाहिए। इससे हमारी धन और स्वास्थ्य दोनों को नुकसान होता है। इसके अलावा, यह समय पूजा और वंदना के लिए भी उचित माना जाता है।

इसे भी देखें –