इस साल की दूसरी नवरात्रि यानी शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दूर्गा के नौ स्वरुपों को पूजा जाता है.
देशभर में नवरात्रि की तैयारियां महिनों पहले से होने लग जाती है. ज्योतिषों में ये माना जा रहा है कि इस बार नवरात्रि के अवसर पर मां दूर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी.
माता दूर्गा के हाथी पर आगमन को काफी शुभ माना गया है. कहा जा रहा है कि इससे चारों ओर सुख-समृद्धि आएगी.
इसलिए वास्तु शास्त्र में नवरात्रि के अवसर पर घर में हाथी का जोड़ा रखना शुभ माना है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.
माना जाता है कि समाज में अपनी मान- सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए घर या ऑफिस के उत्तर अथवा दक्षिण दिशा में हाथी का जोड़ा रखना शुभ होता है.
धन की तिजौरी घर के उत्तर दिशा में होनी चाहिए और इसके बाद यदि इसमें हाथी का जोड़ा रख दिया जाए, तो घर में धन प्रवाह को कोई नहीं रोक सकता.
वास्तु शास्त्र में उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा को काफी महत्व दिया गया है. माना जाता है कि इन दिशाओं में कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है.
इसलिए हाथी के जोड़े को घर या ऑफिस की इस दिशा में रखना शुभ माना गया है.