Vikata Sankashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी पर लगाएं गणेश भगवान को इन चीजों का भोग, बप्पा होंगे प्रसन्न

Vikata Sankashti Chaturthi

नई दिल्ली। Vikata Sankashti Chaturthi 2024 Date: ये तो आप जानते ही हैं कि हर महीने में दो बार गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की खास पूजा की जाती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से गणपति बप्पा का आशीर्वाद भक्तों पर सदैव बना रहता है। पंचांग के मुताबिक वैशाख माह का पहला व्रत 27 अप्रैल को होगा। इस चतुर्थी को विकट संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रभु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

गणेश जी को लगाए ये भोग

1- इस दिन सुबह उठकर स्नान करें, इसके बाद गणपति बप्पा की विधि विधान से पूजा करें। इसके साथ ही उनकी प्रिय चिजों का भोग लगाएं। भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू पसंद है, तो इसे भी आप भोग में शामिल कर सकते हैं।

2- इसके अलावा खीर, मिठाइयां, फल का भी भोग लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से गणेश भगवान खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद भक्तों पर बनाए रखते हैं।

3- बता दें कि मांगलिक कामों में नारियल का प्रयोग खास तौर से किया जाता है। ऐसे में आप भगवान गणेश को फल, मिठाइयों के साथ-साथ नारियल का भी भोग लगा सकते हैं।

भोग लगाने के दौरान इस मंत्र का जाप करें

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र के द्वारा भगवान को भोग लगाते समय प्रार्थना करें कि गणपति बप्पा हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।