Shivratri 2024: हमारे हर त्योहार किसी न किसी देवी या देवताओं से संबंधित हैं। ठीक उसी प्रकार महाशिवरात्री का त्योहार भी हमारे देवों के देव महादेव के लिए मनाया जाता है। महाशिवरात्री के दिन भगवान भोलेनाथ और माका पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। इससे भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा हम पर सदैव बनी रहती है। हम सभी जानते हैं कि महाशिवरात्री साल में एक बार आती है, लेकिन ऐसा है नहीं। आइये आपको बताते हैं कि महाशिवरात्री साल में कितनी बार आती है।
साल में इतने बाल मनाई जाती है शिवरात्रि
फाल्गुन में आने वाली शिवरात्री का अलग महत्व है। इस शिवरात्री को महाशिवरात्री का नाम दिया गया है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। यही कारण है कि फाल्गुन की शिवरात्री को इतने धूम धाम से मनाया जाता है। इसी तरह हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है। इन शिवरात्री को मासिक शिवरात्री का नाम दिया गया है। हर महीने भोलेनाथ और माता पार्वती का व्रत किया जाता है। अब जब हर महीने शिवरात्री आती है तो इस हिसाब से हर साल 12 शिवरात्री मनाई जाती है।
इस बाद महाशिवरात्री 8 मार्च को रात 9 बजे से लेकर 8 मार्च को शाम 6 बजे तक रहने वाली है। इसलिए 8 तारीख को महाशिवरात्री मनाई जाएगी।
भगवान शिव के मंत्र
*ॐ नम: शिवाय।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
*उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
*शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।