Mohini Ekadashi 2024: इस मोहिनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार मंत्रों का जाप, कार्यों में मिलेगी सफलता

Mohini Ekadashi 2024

Mohini Ekadashi 2024: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी होती है। भगवान विष्णु को समर्पित इस पर्व के दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। इस साल ये एकादशी 19 मई को मनाई जाएगी। इस व्रत को करने से सांसारिक दुखों से मुक्ति मिल जाती है। घर में सुख शांति बनी रहती हैं।

कहा जाता है कि एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु उपरांत मोक्ष मिलता है। इस दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से पुण्य प्राप्ति है। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करें।

मोहिनी एकादशी का महत्व

  • मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है।
  • घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  • पापों का नाश होता है।
  • मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक मोहिनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री प्रभवे नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ श्री सुलोचनाय नम:’ मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि के जातक मोहिनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री श्रीपतये नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।

कर्क राशि के जातक पूजा के समय ‘ऊँ श्री योगिनेय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
सिंह राशि के जातक मोहिनी एकादशी के दिन ‘ऊँ श्री दयानिधि नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
कन्या राशि के जातक भगवान मत्स्य की कृपा पाने हेतु ‘ऊँ श्री एकपदे नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
तुला राशि के जातक मोहिनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री केश्वाय नम:’ मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय ‘ ऊँ श्री वाराहय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ श्री रामाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने हेतु ‘ऊँ श्री गोपतये नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।

कुंभ राशि के जातक मोहिनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री विश्वकर्मणे नम:’ मंत्र का जाप एक माला जप करें।
मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु ‘ऊँ श्री श्रीहरये नम:’ मंत्र का पांच माला जप करें।