Puja Ghar Rituals: हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, घर में पूजा-पाठ करना बेहद ही शुभ माना जाता है। सनातन धर्म की खास बात यह है कि पूजा में दीपक या ज्योति जरूर जलाई जाती है। कहा जाता है कि दीपक जलाने से भगवान जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
कई लोग में पूजा करते वक्त धूप और अगरबत्ती जलाते हैं। इसे जलाने के लिए माचिस का प्रयोग करते हैं। माचिस का प्रयोग करने के बाद उसे पूजा घर में ही रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना कई परेशानियों को जन्म दे सकता है। पूजा घर में माचिस रखने से घर में कई प्रकार के संकठ खड़े हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि पूजा घर में माचिस रखने से क्या होता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में माचिस रखने से घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है। माचिस से आग की उत्पत्ति होती है। ऐसे में पूजा घर में माचिस रखना पारिवारिक रिश्तों पर असर डाल सकता है। माचिस की तीली भी पूजा रूम में नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट आ जाता है।
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें, घर में धन की होगी बरसात!
- माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आज ही छोड़ दें इन आदतों को, हमेशा बनी रहेगी कृपा
- मंदिर में पूजा करते वक्त ध्यान रखें इन 10 जरूरी बातों को, बरसेगी ईश्वरीय कृपा
माचिस की तीली को डस्टबिन में फेंक देना चाहिए। अगर माचिस की बात करें तो इसे आप पूजा घर से बाहर कहीं भी रख सकते हैं। यदि इसे पूजा रूम में ही रखना जरूरी हो तो कपड़े में लपेटकर ही रखें।
बता दें कि हिंदू धर्म में अगरबत्ती जलाना अशुभ माना जाता है। अगरबत्ती बांस की बनी होती है और इसका संबंध पितरों से माना गया है। इसलिए अगरबत्ती को पितरों के आगे जलाना शुभ रहता है लेकिन मंदिर से अगरबत्ती को आज ही बाहर निकाल दें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंदिर या पूजा घर में किसी भी देवता की एक से अधिक तस्वीर या प्रतिमा नहीं रखना चाहिए। यदि आप चाहें तो मंदिर में अलग-अलग देवताओं की अलग-अलग तस्वीर रख सकते हैं। एक देवता की दो प्रतिमा को पूजाघर में रखने से घर में परेशानियाँ आने लगती है। इससे घर में वास्तुदोष भी उत्पन्न होता है।
पूजा घर में जली हुई माचिस की तिल्ली, मुरझाए हुए फूल, धूप और अगरबत्ती की राख नहीं रखनी चाहिए। यह सब नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक माना जाता है। पूजा करते वक्त इन सभी चीजों के दर्शन से आपका बना हुआ काम बिगड़ सकता है।
- जानें क्या है भोलेनाथ पर बेलपत्र चढ़ाने का सही नियम और तरीका!
- सावन में बुधवार के दिन करें गणेश पूजा, घर सुख-समृद्धि और धन से भर जाएगा
- क्या आपको बुला रहीं है शक्तियाँ? जानिए आधी रात में नींद खुलने के पीछे का सच!
अपने घर के रसोई घर में भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए। रसोई घर में कई प्रकार का खाना हमलोग बनाते हैं। रसोई घर में मंदिर होने से घर के किसी सदस्य को रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। इसलिए रसोई घर में मंदिर नहीं बनाना चाहिए।