सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का महीना माना जाता है। ऐसे में सावन में सपने में काला शिवलिंग देखना शुभ होता है या अशुभ, आज इसके बारे में जानेंगे। सावन का महीना पूर्णरूप से भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा-आराधना करना सौभाग्यपूर्ण माना जाता है। सावन के महीने में यदि आपको काले रंग का शिवलिंग सपने में दिखाई देता है तो इसके कई संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा सफेद रंग का शिवलिंग दिखाई देना भी खास माना जाता है।

सपने में काला शिवलिंग देखना
कई बार लोगों को सपने में काला शिवलिंग दिखाई देता है। यह अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरीके से दिखाई दे सकती है। आइए जानते हैं कि सपने में काला शिवलिंग बीमार व्यक्ति को, बेरोजगार व्यक्तियों को और व्यापारियों सहित अन्य लोगों को दिखाई देने का क्या संकेत होता है?
बीमार व्यक्ति के लिए– स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई इंसान लंबे समय से बीमार है और उसे सावन के दौरान सपने में काला शिवलिंग दिखाई देता है, तो उसके लिए ये शुभ संकेत है। बीमार व्यक्ति को सपने में काले शिवलिंग दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले वक्त में उसे बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए उसे सच्चे मन से भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- सपने में भगवान कृष्ण को देखना होता है खुशियों के आगमन का संकेत, मिलती है सफलता
- Sapne me Cow Dekhna: सपने में गाय देखने का क्या मतलब होता है?
- सपने में माँ दुर्गा क्या आपको भी दिखा है? जानें क्यों दिखा है यह सपना
बेरोजगार व्यक्ति के लिए– अगर बेरोजगार व्यक्ति को सपने में काले रंग का शिवलिंग दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आने वाला समय उसके लिए शुभ होने वाला है। लेकिन ये तभी प्रभावशाली होगा जब वह अपने काम को पूरे धैर्य और ईमानदारी के साथ करेगा। ऐसा करने से उसको सफलता प्राप्त होगी और जीवन में उपलब्धियाँ हासिल होंगी।

व्यापारी वर्ग के लिए- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, व्यापारी वर्ग के लोगों को सपने में काला शिवलिंग दिखाई देना काफी अशुभ माना जाता है। यदि किसी व्यापारी को यह सपना आता है तो ये उसके व्यापार में परेशानी और हानि होने का संकेत होता है।
सपने में सफेद शिवलिंग देखना- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के सपने में सफेद शिवलिंग का दर्शन होना शुभ माना गया है। सपने में सफेद शिवलिंग दिखना परिवार में सुख-समृद्धि ला सकती है। यदि किसी ने सपने में सफेद शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सुख-शांति आ सकती है।

- सपने में खुद को परेशान देखना क्या होता है? Sapne me Khud ko Preshan Dekhna
- सपने में चंद्रग्रहण देखना: जानिए चंद्रग्रहण देखने का क्या होता है मतलब?
- Sapne mei Aam Dekhna: सपने में आम का पेड़ देखना किस बात का है संकेत?
कुंवारी कन्या- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी कुंवारी कन्या को सपने में काला शिवलिंग दिखाई देता है और उसकी विवाह की कामना है तो इस सपने का मतलब है कि जल्द ही उसका विवाह हो सकता है। कुंवारी कन्या को अपनी इच्छा के अनुसार वर की प्राप्ति हो सकती है।