Diwali 2025 Date: कब है छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली, जानिए पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त

Diwali 2025 Date

Diwali 2025 Date: दिवाली (Deepawali) का पर्व इस साल भी पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली और अमावस्या तिथि को बड़ी दिवाली मनाई जाती है। हर साल की तरह इस बार भी छोटी दिवाली और दिवाली की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है। ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 2025 में छोटी दिवाली 19 अक्टूबर रविवार को और बड़ी दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी।

छोटी दिवाली (Narak Chaturdashi) 2025:

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने असुर नरकासुर का वध किया था। इसलिए इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन यमराज और हनुमान जी की पूजा करने का विशेष विधान है। लोग सुबह तेल स्नान करते हैं और शाम को घरों में दीप जलाकर यम दीपदान करते हैं ताकि नकारात्मक ऊर्जा और अकाल मृत्यु का भय दूर रहे।

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर 01:51 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे तक रहेगी।

दीवाली (Amavasya) 2025:

दीवाली का पर्व कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे से 21 अक्टूबर शाम 05:54 बजे तक रहेगी।

लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त:

पूजन का शुभ समय शाम 07:08 से रात 08:18 बजे तक रहेगा।
प्रदोष काल 05:46 PM से 08:18 PM,
और वृषभ काल 07:08 PM से 09:03 PM तक शुभ रहेगा।

पूजन विधि और लाभ:

लक्ष्मी पूजन के लिए घर को साफ-सुथरा और रोशनी से सजाना चाहिए। पूजन में चांदी के सिक्के, कमल फूल, मिठाई और घी का दीपक चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और आर्थिक प्रगति होती है।