लाल चंदन के उपाय दूर करेगा आपका संकट! भगवान भी होते हैं जल्दी प्रसन्न

लाल चंदन का उपाय दूर करेगा आपका संकट !

हिन्दू धर्म में चंदन को भगवान की पूजा के लिए अच्छा मानते हैं। ऐसा कहते हैं कि चंदन बिना पूजा पूरी नहीं होती। चंदन से भगवान को सजाने से वे खुश हो जाते हैं। अब हम आपको कुछ उपाय बताते हैं जिनसे आपको धनलाभ हो सकता है।

चन्दन की माला का करें जाप

अगर आपके काम बार-बार अटक रहे हैं तो धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, लाल चंदन की माला लें. शाम के समय ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै:’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को मन लगाकर एक लाख पच्चीस हजार बार जपें। ऐसा करने से आपके सभी काम सफल हो सकते हैं।

लाल चंदन का उपाय दूर करेगा आपका संकट !

लाल चन्दन से मेन गेट पर बनाएं स्वास्तिक

अगर आपके बिजनेस में लगातार नुकसान हो रहा है तो यह उपाय करें। यदि अच्छा चलता बिजनेस अचानक धीमा हो जाए तो भी यह उपाय करें। गुरुवार के दिन लाल चंदन और हल्दी को गंगाजल में मिलाएं। फिर इसे मेन गेट और चौखट पर छिड़क दें। गेट के दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं और रोज धूप-दीपक जलाएं। ऐसा करने से बिजनेस में कभी नुकसान नहीं होगा।

गोपी चंदन की नौ डलियों को केले के पेड़ से बाँध दें

मान्यता है कि गुरुवार को केले के पेड़ पर गोपी चंदन बांधने से धन मिलता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार, गोपी चंदन की नौ छोटी डलियां लें। उन्हें पीले धागे से बांध दें। फिर इसे केले के पेड़ पर लटका दें। ऐसा करने से आपकी कमाई बढ़ सकती है। साथ ही धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

लाल चंदन का उपाय दूर करेगा आपका संकट !

चन्दन की जड़ से करें यह विधि

शनि दोष से परेशान लोग चंदन की जड़ का उपाय कर सकते हैं। चंदन की जड़ को पानी में डालकर नहाना चाहिए। यह उपाय लगातार 40 दिनों तक करना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष का असर कम होता है। यह एक सरल और प्रभावी तरीका माना जाता है।

अपने इष्टदेव को चंदन अर्पित करें

हर दिन पूजा करते समय अपने भगवान को चंदन का तिलक लगाएं। फिर उसी चंदन को प्रसाद समझकर अपने माथे पर लगा लें। ऐसा करने से बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही व्यक्ति को पापों से भी छुटकारा मिलता है।

मंगलवार के दिन करें ये उपाय

कहा जाता है कि अगर आप पैसे की कमी से परेशान हैं तो मंगलवार को एक लाल कपड़ा लें। उसमें लाल चंदन और एक लाल गुलाब बांधें। फिर उसे मां लक्ष्मी के सामने रखें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करते रहें। इसके बाद उस कपड़े को जहां आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर होती है।