हिंदू शास्त्र में गेंदा फूल का है बड़ा महत्व, भगवान को ऐसे अर्पित करेंगे तो पूरी होगी मनोकामना

हिंदू शास्त्र में गेंदा फूल का है बड़ा महत्व, भगवान को ऐसे अर्पित करेंगे तो पूरी होगी मनोकामना!

हिंदू शास्त्रों में गेंदा के फूलों की अहम भूमिका बताई गई है। गेंदा के फूल का अलग ही महत्व है। सनातन धर्म में  गेंदे के फूलों का प्रयोग पूजा पाठ से लेकर शादी विवाह, कलश स्थापना, गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्यों में किया जाता है। जिस तरह से हिन्दू धर्म में माने जाने वाली सभी चीजों से मनुष्य के जीवन में सकरात्मकता आती है। ठीक उसी तरह गेंदे के फूलों से भी जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  

हिंदू शास्त्र में गेंदा फूल का है बड़ा महत्व, भगवान को ऐसे अर्पित करेंगे तो पूरी होगी मनोकामना!

वैसे तो हिन्दू शास्त्रों में हर एक फूल की अपनी महत्वता बताई गई है, जैसे लाल पुष्प (गुड़हल) मां दुर्गा को समर्पित है। सफेद पुष्प भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। पीला फूल भगवान विष्णु को पसंद है। गेंदा का फूल पीले रंग का होने की वजह से बहुत मनमोहक और आकर्षक होता है, इसलिए शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि गेंदे के फूलों को अर्पित करने से ज्ञान, बुद्धि, विद्या और धन-संपत्ति का लाभ होता है।

संतान सुख की प्राप्ति

कहा जाता है कि हर दिन भगवान विष्णु को गेंदे का फूल अर्पित करने से संतान सुख भी प्राप्त होता है। भगवान गणेश की पूजा में भी गेंदे के फूलों का प्रयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार, गेंदे के फूलों की हर पंखुड़ियां में अलग-अलग भगवान का वास होता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में गेंदे के फूलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

खासतौर से भगवान विष्णु की पूजा में गेंदे के फूल का प्रयोग किया जाता है। भारत की जलवायु में बहुत ही आसानी से हर जगह यह पौधा पाया जाता है।भगवान विष्णु गुरु का प्रतीक है, इसलिए शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि गेंदे के फूलों को अर्पित करने से ज्ञान, बुद्धि, विद्या और धन-संपत्ति का लाभ होता है।