Chaitra Purnima 2024: कार्यक्षेत्र में हो रही है परेशानी, चैत्र पूर्णिमा पर करें श्री यंत्र की पूजा

Chaitra Purnima 2024

हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का महत्व काफी ज्यादा है। इस पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर साधक भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इससे साधकों को धन वैभव की प्राप्ति होती है। इसको चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह पूर्णिमा 23 अप्रैल के दिन पड़ने वाली है।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दिन को लेकर उनके द्वारा कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों का पालन करना जरूरी माना गया है। आइये जानते हैं।

चैत्र पूर्णिमा पर करें पीपल की पूजा

कहा जाता है कि इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। सांझ के समय पीपल के पेड़ की पूजी विधिवत की जाए, तो इसके कई सकारात्मक परिणाम साधक के जीवन में देखने को मिलते हैं। इसमें सांझ के समय पीपल के पेड़ के सामने घी का दीपक जलाया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।

श्री यंत्र की करें पूजा

कहा जाता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन खास तौर से श्री यंत्र की पूजा की जाती है। इस यंत्र का महालक्ष्मी की प्रतीक भी माना जाता है। इसकी पूजा करने से घरों मे होने वाले आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी रुकावट खत्म हो जाती है।

चैत्र पूर्णिमा पर करें इस वैदिक मंत्र का जाप

चैत्र पूर्णिमा पर स्नान-ध्यान और वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही धन की सभी मुश्किलें समाप्त होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस शुभ अवसर पर इस मंत्र ‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:’ या ‘ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:’ का जाप बेहद कल्याणकारी माना जाता है।