सावन में इन चीजों को खाने से होते हैं भोले बाबा नाराज, आज ही छोड़ दें

सावन में क्या नहीं खाना चाहिए

सावन का नाम सुनते ही मन में हरे भरे खेत खलिहान और प्राकृतिक सुंदरता का बोध होने लगता है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस महीने में तन-मन रिमझिम रिमझिम फुहारों से झूम उठता है। यह महीना शिव पूजा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

सावन के महीने में खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। भविष्य पुराण में बताया गया है कि शरीर को रोगों से मुक्त रखना मनुष्य का धर्म है। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और धर्म की उन्नति कर सकता है। इसलिए खाने पीने की चीजों का इस महीने में विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन चीजों को सावन के महीने में खाने से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं जिसे सावन के महीने में नहीं खाना चाहिए।

सावन के महीने में हमें क्या नहीं खाना चाहिए

श्रावण मास में मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह सभी भोज्य पदार्थ अध्यात्म के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा पैदा करते हैं। साग सब्जी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन सावन के महीने में इसे खाने से शरीर को नुकसान होता है।

हिंदू धर्म शास्त्रों में बैगन को शुद्ध नहीं माना जाता है। बैगन खाने के पीछे वैज्ञानिक आधार यह है कि सावन के महीने में इस में कीड़े पड़ जाते हैं। इसलिए इस महीने में बैगन खाने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

सावन के महीने में दूध नहीं पीना चाहिए। सावन के महीने में दूध पीने से यह शरीर में वात को बढ़ाता है। हालांकि पूजा में शिवलिंग पर दूध का अभिषेक अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा दही और दही से बनी हुई चीजों का भी सेवन सावन के महीने में निषेध माना गया है।

इस महीने में शरीर की डाइजेशन पावर कमजोर हो जाती है इसलिए तेल युक्त और हैवी भोजन करने से बचना चाहिए। ज्यादा तेल युक्त भोजन करने से शरीर में कब्ज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इससे शरीर का हाजमा बिगड़ जाता है और बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

सावन के महीने में क्या खाना चाहिए

सावन महीने में फलों का सेवन करना चाहिए। फलों में सेब, केला, आम और जामुन खाना बेहतर होता है। सब्जियों में लौकी, तुरई, टमाटर खाना चाहिए। सभी खाद्य पदार्थ इस महीने में जल्दी हजम हो जाते हैं।

अनाज में पुराना चावल, मूंग और मूंग की दाल, अरहर, गेहूं और मक्का का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार इन चीजों को सावन के महीने में खाने से अपच की समस्या नहीं होती है और पेट साफ सुथरा रहता है।