Ram Navami 2024: रामनवमी पर करें प्रभु श्री राम का विशेष पूजा, करें इन मंत्रों का जाप, बनेंगे बिगड़े काम

रामलला का सुर्याभिषेक

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज रामनवमी है। देशभर में रामनवमी को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर के विभिन्न शहरों और गांवों में प्रभु श्री राम की झांकियां निकाली जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण भूलोक पर हुआ था। यही कारण है कि हर साल चैत्र माह कि शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है।

पूजा के दौरान करें विशेष मंत्रों का जाप

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार है, जिन्होंने विश्व के कल्याण के लिए धरती पर जन्म लिया था। भगवान राम की पूजा मात्र से साधक के जीवन के सभी दुख और संताप दूर हो जाते हैं। आप भी चाहते हैं कि भगवान राम की कृपा आपके ऊपर बनी रहे इसके लिए आपको भगवान राम की पूजा के समय कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना होगा। आइये नजर डालते हैं।

राम ध्यान मंत्र

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,

लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे,

रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

राम गायत्री मंत्र

ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि तन्नो रामः प्रचोदयात् ॥

राम मूल मंत्र

ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः॥

सौभाग्य और सुख प्राप्ति हेतु मंत्र

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

तारक मंत्र

श्री राम, जय राम, जय जय राम !!

‘श्री राम जय राम जय जय राम’।

राम राम राम राम नाम तारकम्राम

कृष्ण वासुदेव भक्ति मुक्ति दायकम् ॥

जानकी मनोहरम सर्वलोक नायकम्

जानकी मनोहरम सर्वलोक नायकम् ॥

शङ्करादि सेव्यमान पुण्यनाम कीर्तनम्

शङ्करादि सेव्यमान पुण्यनाम कीर्तनम् ॥

राम राम राम राम नाम तारकम्राम

कृष्ण वासुदेव भक्ति मुक्ति दायकम् ॥

वीरशूर वन्दितं रावणादि नाशकम्

वीरशूर वन्दितं रावणादि नाशकम् ॥

आञ्जनेय जीवनाम राजमन्त्र रुपकम्

आञ्जनेय जीवनाम राजमन्त्र रुपकम् ॥

राम राम राम राम नाम तारकम्राम

कृष्ण वासुदेव भक्ति मुक्ति दायकम् ॥