Vastu Tips for Ram Darbar: हिंदू धर्म में भगवान राम सबके पूजनीय हैं और हर हिंदू रामनवमी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।
वास्तु शास्त्रों की मानें तो रामनवमी के दिन दिशा देख कर ही भगवान राम की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है। इससे साधक के जीवन में कई लाभ मिलते हैं। बता दें कि इस बार रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। अगर आप भी रामनवमी पर घर में राम दरबार की प्रतिमा या मूर्ति विराजमान कर रहे हैं, तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि राम दरबार किस दिशा में लगाना शुभ होता है।
इस दिशा में लगाएं राम दरबार
वास्तु शास्त्रों की मानें, तो राम दरबार की तस्वीर और राम भगवान की मूर्ति घर की पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और ग्रह क्लेश भी नहीं होता है। इसके साथ ही वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।
शास्त्रों में इस बात के बारे में साफ-साफ बताया गया है कि घर में राम दरबार या फिर राम भगवान की प्रतिमा को सही दिशा में लगाया जाए, तो जीवन की सभी तरह की समस्याएं खत्म होती हैं। श्रीराम दरबार में भगवान श्री राम पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ बैठे हैं। यह दरबार भगवान राम के राज्य और उनके नियमों को दर्शाता है।