Navratri 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी रूप की होती है पूजा, जानें विधि

Navratri 1st Day: नवरात्रि का पहला दिन हिमदेव की पुत्री शैलपुत्री की उपासना का दिन!

इस तरह करें माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा

नवरात्रि के दूसरे दिन शास्त्रीय विधि से माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। माँ को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद अक्षत, चंदन और रोली चढ़ाएं। 

माँ ब्रह्माचारिणी को कमल और गुड़हल के फूल पढ़ाएं। पूजा में इन फूलों को शामिल जरूर करें। इसके बाद कलश देवता और नवग्रह मंत्र की विधिवत पूजा करें। देवी माँ की आरती करें और आरती घी तथा कपूर के दीपक से करें। साथ ही माँ ब्रह्मचारिणी के मंत्रों का जाप भी करें।

इन चीजों का लगाएं भोग

माँ ब्रह्मचारिणी को पीली मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा केले का भोग भी लगा सकते हैं। इससे माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।