Masik Durgashtami: अप्रैल में कब है दुर्गा अष्टमी, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

नवरात्रि का त्योहार

Masik Durgashtami: हर महीने मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। दुर्गा अष्टमी में मां दुर्गा की खास तौर से पूजा की जाती है। हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा की पूजा और व्रत किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन दुर्गा मां की पूजा करने से साधक को जीवन सुख की प्राप्ति होती है। साधक के जीवन में सुख का आगमन होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अप्रैल में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी की डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

मासिक दुर्गाष्टमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगी और इसका समापन 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा। हिंंदु धर्म में उदया तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि

मासिक दुर्गा अष्टमी (Masik Durgashtami) के दिन भोर में उठ कर दिन की शुरुआत करेंं, इसके बाद स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद देवी-देवताओं की पूजा करें। अब एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछा कर माता रानी की मूर्ति या फिर फोटो को विराजित कीजिए। अब दीपक जलाकर माता की पूजा कीजिए। कहा जाता है कि मां को लाल रंग का फूल बेहद पसंद होता है।

आप लाल रंग का फूल भी चढ़ा सकते हैं। मां लाल रंग के फूल से प्रसन्न हो जाती हैं और साधक की मनोकामना जरूर पूरी करती है। इसके बाद माता रानी को मिठाई का भोग लगाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। इसके बाद मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और फिर माता रानी का ध्यान करें और दुर्गा मां की आरती करें। याद रहे की इस दिन आपको व्रत रहना है और दूसरे दिन पूजा करके व्रत खोलना है।