Holi in 2024: साल 2024 में होली का त्योहार कब है?

Holi in 2024

Holi in 2024: होली का त्योहार मार्च के महीने में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन महीने में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 2024 में होली का त्योहार कब मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि 2024 में होलिका दहन कब है और 2024 में होली का त्योहार कब मनाया जाएगा?

साल 2024 में कब मनाएगी जाएगी होली?

साल 2024 में रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन एक दिन पहले यानी रविवार 24 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन, होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका जलाई जाती है। यह त्योहार भारत के सभी राज्यों और प्रदेशों में मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाई जाती है।

पौराणिक कथा

होलिका दहन के संबंध में पुराणों में कहा गया है कि हिरण्यकश्यप नाम का दैत्यराज के घर में एक पुत्र हुआ जो हमेशा भगवान विष्णु की भक्ति में लीन रहता था। यह देखकर हिरण्यकश्यप को क्रोध आ गया और उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए। होलिका को वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

लेकिन जैसे ही होलिका अग्नि पर बैठी वह जलकर भस्म हो गई। होलिका ने बुराई का साथ दिया था इसलिए होलिका जलकर खत्म हो गई और प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ। इस घटना की याद में ही होलिका दहन करने का विधान चला आ रहा है। होली का पर्व यह संदेश देता है कि ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

होलिका दहन का इतिहास

होली का वर्णन कई हजारों साल पहले भी देखने का मिलता है। प्राचीन विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी में 16वीं शताब्दी का चित्र मिला है जिसमें होली के पर्व को उकेरा गया है। विंध्य पर्वतों के निकट स्थित रामगढ़ में मिले एक ईसा के 300 वर्ष पुराने अभिलेख में भी इसका उल्लेख मिलता है। कई लोगों का मानना है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने पूतना नामक राक्षसी का वध किया था। इसी खुशी में गोपियों ने उनके साथ होली खेली थी।