Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में मिल रहे हैं ये शुभ संकेत, समझिए मां दुर्गा आपसे हो गई हैं प्रसन्न

नवरात्रि का त्योहार

नई दिल्ली। Navratri ke Shubh Sanket: हिंदू धर्म में नवरात्र के समय को बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र माना गया है। साल में मुख्य रूप से दो बार नवरात्रि मनाई जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो गई है। इस दौरान यदि आपको कोई शुभ संकेत दिखते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि माता रानी भक्त से प्रसन्न हो गई हैं। इसके बाद व्यक्ति के जीवन में कई खुशियां आने वाली हैं।

ये हो सकते हैं शुभ संकेत

बता दें कि नवरात्रि के दौरान मिट्टी के कलश में जौ उगाने का बहुत बड़ा महत्व होता है। यदि ये जौ सही रूप से मिट्टी के पात्र में उगाए जाएं तो ये बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसी के साथ-साथ इन जौ के बीचोंबीच एक से दो सफेद रंग के जौ उगना से भी माता रानी के प्रसन्न होने के संकेत मिलते हैं। इसका अर्थ होता है कि मां दुर्गा आपकी भक्ति और पूजा पाठ से प्रसन्न हुई हैं।

होगी खुशियों का आगमन

बता दें कि नवरात्रि के समय न केवल जौ उगाई जाती है, बल्कि अखंड ज्योति भी जलाई जाती है। नवरात्रि के दौरान यदि आपके घर में अखंड ज्योत जली है और वो भी बिना बाधा के, तो इसका मतलब है कि माता रानी आपकी साधना से खुश हुईं हैं। कहा जाता है कि ऐसा होने से घर में बहुत जल्द खुशियां आने वाली होती हैं।

सपने में दर्शन देतीं हैं मां दुर्गा

नवरात्र की पवित्र अवधि में व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा के किसी भी रूप के दर्शन होते हैं, तो यह भी शुभ संकेतों में से एक हैं। इसका वर्णन स्वप्न शास्त्र में कहा गया है। इसका मतलब होता है कि माता रानी आपकी पूजा और अराधना से प्रसन्न हो गई हैं। इसी के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में धन लाभ होने के पूरे-पूरे योग बन जाते हैं।