Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में शनि की पूजा का है विधान, अशुभ ग्रहों के प्रभाव होते हैं कम

नवरात्रि में शनि की पूजा

नवरात्री में शनि देव की पूजा करना अच्छा माना जाता है। शनि देव की पूजा से अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम किया जा सकता है और सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। उन्हें तेल और उड़द की दाल से प्रसन्न किया जाता है। नवरात्री के दौरान इस पूजा का विशेष महत्व होता है।

शनि की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है। इनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। नवरात्रि में शनि देव की पूजा से उनकी खास कृपा प्राप्त होती है।

राहु केतु और शनिदेव को शांत करने के आसान उपाय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जिस व्यक्ति पर राहु केतु और शनिदेव का दुष्प्रभाव चल रहा है, उस व्यक्ति को इस चैत्र नवरात्रि में चांदी का एक हाथी खरीद कर उसे अपने पूजा घर में रख दें। ऐसा करने से राहु केतु के बुरे प्रभाव कम होने लगते हैं। साथ ही राहु का असर करियर भौतिक सुख और मानसिकता पर होता है। ऐसा उपाय करने से भौतिक सुख और करियर में उन्नति की प्राप्ति होती हैं।

शनि देव की पूजा शाम के समय ज्यादा फलदायी होती है, इसलिए शाम को पीपल के वृक्ष के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसे में शाम के समय शनि देव के 108 नामों का जाप करें। ज्योतिषाचार्य वासुदेव के मुताबिक शनि की छाया के चलते इस बार की नवरात्रि त्याग के बजाय कर्म प्रधान रहेगी। शनि को न्याय का देवता माना जाता है, लिहाजा अच्छे कर्म करने वाले देवी मां के भक्तों पर जहां अमृत वर्षा होगी, वही गलत काम करने और खराब सोच रखने वालों पर कृपा नहीं बरसेगी।

नवरात्रि में ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

शनि देव की कृपा पाने और शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि का शनिवार खास माना जा रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिल सकती है। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही दुर्गा चालीसा का भी पाठ करना बेहतर रहेगा।

29 वर्ष बाद दुर्लभ संयोग

चैत्र नवरात्रि पर मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र मौजूद रहेंगे।इस तरह का खास संयोग 29 साल बाद बन रहा है। इससे सभी राशियों पर अलग-अलग असर पड़ेगा, जबकि यह देश की तरक्की और खुशहाली के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है।

शनि देव को भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है। भगवान शिव की उपासना करने से शनि देव की महादशा से गुजर रहे व्यक्ति के लिए यह उपाय बहुत ही कारगर साबित होगा और इसके साथ ही इन नवरात्रि के दिनों मे अपने सामर्थ्य के अनुसार जो जरूरतमंद लोग हैं, उनकी मदद कीजिए, जिससे शनिदेव प्रसन्न हो और आपकी मनोकामना पूरी करें।