Chaitra Navratri Panchang 2024: जैसा कि हम सब जानते हैं कि साल में दो बार मुख्य रूप से नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इन दिनों चैत्र नवरात्रि चल रही है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक रहती है। आज नवरात्रि का चौथा दिन है, जिसमेंं जगत जननी मां कुष्मांडा की पूजा करने का विधान है। उनके लिए नियमित व्रत भी रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं।
आज का पंचांग
शुभ मुहूर्त
नवरात्रि की चतुर्थी 11 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 12 अप्रैल दिन के 12 बजे तक रहने वाली है। यानी की आज 12 बजे के बाद से पंचमी तिथि शुरू हो जानी है। ज्योतिषों द्वारा कहा जा रहा है कि अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना अति श्रेष्ठकर होगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक है।
पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 14 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक
अशुभ समय
राहु काल – सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक
गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक
दिशा शूल – पश्चिम
ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
चन्द्रबल
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ
चन्द्र राशि – मेष








