Chaitra Navratri 2024 Colours: हमारे सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। नवरात्र हमारे लिए पवित्र और विशेष मानी जाती है। पंचांग के अनुसार एक साल में दो बार मुख्य रूप से नवरात्रि मनाई जाती है। बता दें कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि की शुभारंभ होता है। नवरात्रि में हर दिन का अपना महत्व है और उसी प्रकार हर दिन भिन्न-भिन्न रंग के कपड़े भी पहने जाते हैं। आइये जानते हैं कि किस दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनना लाभकारी होगा।
नवरात्रि का पहला दिन – 09 अप्रैल 2024, मंगलवार
रंग – लाल
आज यानी मंगलवार को नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दिन पूजा में आप लाल रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करेंगे तो इसके विशेष रूप से लाभ मिलेंगे। सनातन धर्म में लाल रंग को उत्साह और प्रेम का प्रतीक माना गया है। इसके साथ ही माता रानी को भी लाल रंग का ही चढ़ावा चढ़ता है और माता रानी को चुनरी भी लाल ही चढ़ती है।
नवरात्रि का दूसरा दिन – 10 अप्रैल 2024, बुधवार
रंग – गहरा नीला
नवरात्रि के दूसरे दिन नीले रंग का प्रयोग करना शुभ माना जा रहा है। इस दिन आप गहरे नीले रंग के कपड़ो का प्रयोग कर सकते हैं। यह रंग समृद्धि एवं शांति का का प्रतीक होता है।
नवरात्रि का तीसरा दिन – 11 अप्रैल 2024, गुरुवार
रंग – पीला
नवरात्रि के तीसरे दिन पीले रंग का प्रयोग करें। गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनना बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग ऊष्मा का प्रतीक है। इसलिए नवरात्रि के तीसरे दिन माता के श्रृंगार में पीले रंग का प्रयोग करना शुभ माना जा रहा है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
नवरात्रि का चौथा दिन 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार
रंग – हरा
हरा रंग हिंदू धर्म में प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। जीवन की शुरुआत के लिए भी हरा रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि के चौथे दिन पूजा के दौरान हरे रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। वहीं देवी मां को भी हरे रंग के वस्त्र पहनाएं। इससे आपको जीवन में सुख एवं शांति बनी रहेगी।
नवरात्रि का पांचवा दिन – 13 अप्रैल 2024, शनिवार
रंग – स्लेटी
कहा जाता है कि स्लेटी रंग संतुलित विचारधारा का प्रतीक है। कहा जाता है कि ये रंग व्यक्ति को सरल एवं गंभीर बनाने में मदद करता है। ऐसे में नवरात्रि के पांचवे दिन इस रंग का प्रयोग करें। इससे सुख एवं शांति बनी रहेगी।
नवरात्रि का छठा दिन – 14 अप्रैल 2024, रविवार
रंग – नारंगी
ज्योतिषियों की मानें तो नवरात्रि के छठे दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनने से माता प्रसन्न होती हैं। इसी के साथ-साथ कोशिश ये करें कि माता रानी को भी नारंगी रंग के ही कपड़े पहनाएं। ये रंग मन में ऊर्जा का संचार करता है। शरीर में एक्टिवनेस बनी रहती है।
नवरात्रि का सांतवा दिन – 15 अप्रैल 2024, सोमवार
रंग – सफेद
हिंदू धर्म में सफेद रंग को शांति और सरलता का पर्याय माना गया है। ऐसे में देवी की कृपा आपके ऊपर हो इसके लिए नवरात्रि का सातवे दिन सफेद रंग के कपड़े पहने।
नवरात्रि का आठवां दिन 16 अप्रैल 2024, मंगलवार
रंग – गुलाबी
नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ माना गया है। यहां गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है। कहा जाता है कि नवरात्रि में इस रंग का उपयोग करना रिश्तों में मजबूती लेकर आता है और नए रिश्ते जोड़ने में मदद भी करता है।
नवरात्रि का नौवां दिन – 17 अप्रैल 2024, बुधवार
रंग – आसमानी नीला
आसमानी रंग से मतलब है प्रकृति और विशालता। नवरात्रि के नौवें दिन आसमानी रंग का प्रयोग करने से जीवन में सुख एवं शांति बनी रहती है।