नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के 8 आसान उपाय – घर में आएगी सुख-शांति!

नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के 8 आसान उपाय

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना का विशेष समय होता है। इस दौरान भक्तजन उपवास रखते हैं और मां की पूजा-अर्चना करते हैं। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। यदि सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना की जाए तो उनकी कृपा से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के 8 उपाय।

1. कलश स्थापना और अखंड ज्योति जलाएं

नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना से होती है। इसे शुभ मुहूर्त में स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही नवरात्रि के नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाने से मां की कृपा बनी रहती है और घर में शांति व समृद्धि आती है।

2. दुर्गा सप्तशती और मंत्र जाप करें

मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बेहद लाभकारी होता है। यदि रोज़ पाठ संभव न हो तो “ॐ दुं दुर्गायै नमः” या “जय माता दी” का निरंतर जाप करें। इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

3. मां के नौ रूपों की पूजा करें

नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा करना अति शुभ माना जाता है। प्रत्येक दिन के अनुसार मां के स्वरूप की पूजा करने से अलग-अलग प्रकार की समस्याओं का समाधान मिलता है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

4. कन्या पूजन और गरीबों की सेवा करें

अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मां दुर्गा कन्याओं के रूप में धरती पर विराजमान होती हैं इसलिए कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लेने से मां प्रसन्न होती हैं। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यक चीजें दान करने से घर में बरकत बनी रहती है।

5. सात्विक भोजन ग्रहण करें और व्रत रखें

नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन करने से मन और आत्मा की शुद्धि होती है। प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन से बचें। व्रत रखने से आत्मबल बढ़ता है और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

6. लाल और पीले रंग के वस्त्र पहनें

मां दुर्गा को लाल और पीला रंग विशेष रूप से प्रिय है। नवरात्रि के दौरान इन रंगों के वस्त्र पहनने और पूजा में इनका उपयोग करने से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और शुभ फल प्रदान करती हैं।

7. घर को साफ-सुथरा और सुगंधित बनाए रखें

माता रानी को स्वच्छता बहुत प्रिय होती है। नवरात्रि में घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें और रोजाना धूप-दीप लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में शांति बनी रहती है।

8. गरबा और मां के भजन गाएं

नवरात्रि के दौरान भक्ति संगीत और भजन गाने से मां अत्यंत प्रसन्न होती हैं। गरबा, डांडिया और भजन-कीर्तन करने से घर का माहौल भक्तिमय बनता है और सुख-समृद्धि का संचार होता है। अगर इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए तो नवरात्रि में माता रानी की कृपा से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। मां दुर्गा की आराधना करने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और सफलता के नए द्वार खुलते हैं।