Ramlala Photo: रामलला के विग्रह की पहली तस्वीर सामने आई है। शुक्रवार को रामलला की एक और फोटो जारी हुई है। इसमें उनके स्वरूप की पहली झलक देखने को मिली है। राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित होने के बाद इसकी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में मूर्ति को फूलों की माला पहनाई गई है।
गौरतलब है कि रामलला के अचल विग्रह को पहले ढककर रखा गया था। अब इसका पूरा आवरण सामने आया है। इससे पहले गुरुवार को ढकी हुई मूर्ति का ही पूजन किया गया था। रामलाल के अचल विग्रह, गर्भ ग्रह स्थल और यज्ञ मंडप का अभिषेक पवित्र नदियों के जल से किया गया था।
पूजा के दौरान राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलाल का जलधिवास और गंधाधिवास हुआ था। नवनिर्मित मंदिर में अचल विग्रह की स्थापना कर दी गई है। राम मंदिर के गर्भगृह में सोने के सिंहासन पर 51 इंच की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सिंहासन के ठीक आगे रामलला विराजमान स्थापित किए जाएंगे।
टूट जाएगा आइना
प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाई जाएगी। इसके बाद रामलला की मूर्ति को दर्पण दिखाया जाएगा। कहा जाता है कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति को दर्पण दिखाने पर दर्पण चटक जाता है या टूट जाता है।
रामलला की मूर्ति किसने बनाई है?
रामलला की पहली मूर्ति को गणेश भट्ट द्वारा बनाई गई है। दूसरी मूर्ति को सत्यनारायण पांडे ने और तीसरी मूर्ति को अरुण योगीराज ने बनाई है। जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी वो मूर्ति पत्थर की होगी और उसका वजन लगभग 150 किलोग्राम से लेकर 200 किलोग्राम तक हो सकती है।
- Ram Mandir: 500 साल का इंतजार हुआ खत्म, नागर शैली पर बन रहा है प्रभु राम का भवन, मानव शरीर से की गई मंदिर तुलना
- राममंदिर में मंगलवार को हुआ प्रायश्चित कार्यक्रम, जानें क्या होता है प्रायश्चित?
- जानें क्यों मनाई जाती है बसंत पंचमी, इस दिन करें मां सरस्वती की पूजा, ज्ञान-विद्या जैसा मिलेगा आशीर्वाद
कब से कर सकेंगे दर्शन?
22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से होगा। मंदिर को 20 और 21 जनवरी को बंद रखा जाएगा। लोग 23 जनवरी से फिर से भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।








