Chandra Dev Mantra: सोमवार के दिन पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, कष्टों से मिलेगा निजात

Chandra Dev Mantra

Chandra Dev Mantra: सोमवार का दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। साथ ही ग्रहों की दशा भी सही हो जाती है और कष्ट खत्म होने लगते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार को भोलेनाथ पर कच्चे दूध से अभिषेक करने से कुंडली में शुक्र और चंद्र दोनों ही ग्रह मजबूत होते हैं। कहा जाता है कि जिस भी जातक के ये दोनों ग्रह मजबूत होते हैं तो उनका मन शांत रहता है।

यही नहीं ऐसा करने से जातक को सिद्धि प्राप्त होती है। वहीं जातक के चंद्रमा कमजोर होने से व्यक्ति का मनोबल गिरता है और मानसिक तनाव बना रहता है। यदि आप भी मानसिक तनाव से जीतना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि विधान से महादेव संग मां पार्वती की पूजा करने से कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए पूजा करने के दौरान इन मंत्रों का जाप करें।

राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ द्विजराजाय नमः’ मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ ग्रहाधिपाय नमः’ मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि के जातक पूजा के समय ‘ ॐ अव्ययाय नमः’ मंत्र का जप करें।
कर्क राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ धनुर्धराय नमः’ मंत्र का जप करें।
सिंह राशि के जातक महादेव की पूजा के समय ‘ॐ दंडपाणये नमः’ मंत्र का जप करें।
कन्या राशि के जातक पूजा करते समय ‘ॐ सितांगाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
तुला राशि के जातक पूजा के समय ‘ ॐ सर्वज्ञाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव की पूजा करते समय ‘ॐ भव्याय नमः’ मंत्र का जप करें।
धनु राशि के जातक महादेव की पूजा के समय ‘ ॐ सर्वरक्षकाय नमः’ मंत्र का जप करें।
मकर राशि के जातक भगवान शंकर की पूजा के समय ‘ॐ भद्राय नमः’ मंत्र का जप करें।
कुंभ राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय ‘ ॐ मुक्तिदाय नमः’ मंत्र का जप करें।
मीन राशि के जातक महादेव की पूजा के समय ‘ॐ जयफलप्रदाय नमः’ मंत्र का जप करें।