Sapne mei Kala Kutta Dekhna: हर कोई रोज़ अपनी नींद में तरह-तरह के सपने देखता है. सोते समय सपने आना एक आम बात है. इसलिए हर कोई सपने को नज़रअंदाज़ कर देता है. लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन सपनों के कई मायने होते है. ये व्यक्ति के आने वाले कल से जुड़े कुछ शुभ-अशुभ संकेत देते हैं. इसलिए इन्हें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार मनुष्य काले कुत्ते को भी अपने सपनों में देख लेता है. कुछ लोग इसे सपने में देखकर डर जाते हैं. लेकिन माना जाता है कि काला कुत्ता भैरव महाराज का प्रतीक होता है. साथ ही, काला कुत्ता शनिदेव को भी प्रिय होता है. ऐसे में काले कुत्ते का हमारे सपने दिखाई देना शुभ संकेत है या अशुभ? आइए जानते है.

स्वप्न शास्त्र में सपने में काले कुत्ते का दिखाई देना अशुभ संकेत माना गया है. अगर वे कुत्ता आपको प्रसन्न न दिखाई दे, तो ये अच्छे संकेत नहीं है. ऐसा कहा जाता है कि सपने में कुत्ते दिखने का अर्थ है कि आने वाले समय मनुष्य को काफी असफलताओं का सामना करना पड़ेगा. साथ ही, घर से सुख-समृद्धि और सुख-शांति भी खत्म हो सकती है.
वहीं, यदि आपको अपने सपने में काला कुत्ता प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रहा है तो ये शुभ संकेत है. इसका संकेत ये है कि भविष्य में आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है. साथ ही, आपको हर कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है.
इसके अलावा जब सपने में मरा कुत्ता दिख जाए तो ये उस बात की ओर इशारा करता है कि आपकी कुंडली में शनि ग्रहण की दशा खराब है. माना जाता है कि जिसके भी सपने में काला कुत्ता नज़र आता है इसका मतलब है कि भैरव बाबा ने साक्षात उस मनुष्य को दर्शन दिए हैं. काला कुत्ता शनिदेव और भैरव बाबा की सवारी होता है. इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए.








