Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के दौरान सपने में दिखा शेर? जान लें इसका मतलब

नवरात्रि में सपने में शेर देखना

रात्रि के समय जब कभी हम सोते हैं तो ज्यादातर सपने देखते हैं। विज्ञान के अनुसार सपने में हम वही चीजें देखते हैं जो पूरे दिन हमारा दिमाग सोचता रहता है। ज्यादातर इन सपनों को विज्ञान में ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है, लेकिन भारतीय मान्यताओं के अनुसार इन सपनों के अलग-अलग अर्थ निकाले जाते हैं। नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के समय मां दुर्गा की सवारी को सपने में देखते हैं तो आपके लिए शुभ संकेत हो सकते हैं।

सपने में सफेद शेर का दिखना

सफेद शेर को देखने का मतलब है कि आपको अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त होगी। आपके जीवन में सुख शांति आएगी, जीवन में आ रही हर चुनौती का समाधान मिल सकता है। नौकरी या करियर में तरक्की मिलेगी।

शेर का पहाड़ पर दिखना

यदि सपने में शेर आपको किसी ऊंचे पहाड़ पर खड़ा दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में शक्ति में बढ़ोत्तरी होने वाली है और साथ ही आपको कोई पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।

सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा का दिखना

सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा का दिखने का अर्थ यह है कि जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। इसके अलावा मानसिक समस्या भी जल्द ही खत्म हो सकती है। इसके अलावा यदि आपने सपने में मां दुर्गा के मंदिर को देखा है, तो यह सपना शुभ माना जाता है।

क्रोधित शेर की सवारी करती मां दुर्गा

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि मां दुर्गा शेर पर सवारी करती हुई दिखाई देती हैं तो यह किसी व्यक्ति के लिए शुभ संकेत है। लेकिन यदि मां अपने शेर पर क्रोधित मुद्रा में सवार हैं या शेर दहाड़ रहा है तो यह समस्याओं का संकेत हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

सपने में खड़े हुए शेर दिखने का मतलब

यदि सपने में चट्टान पर खड़ा हुआ शेर दिखाई दे तो इसका मतलब यह है कि आपको भविष्य में मेहनत का पूर्ण फल मिल सकता है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा धन वृद्धि भी होने वाली है।

मान्यताओं के अनुसार शेर पर सवार हुई मां दुर्गा जीवन में सकारात्मक और बढ़े बदलाव की ओर इशारा करती हैं। साथ ही ये सपना संकेत देता है कि आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। सनातन धर्म में नवरात्रि का बड़ा धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति श्रद्धाभाव के साथ उपवास रखते हैं और इसके सभी नियमों का पालन करते हैं उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही माता दुर्गा का आशीर्वाद भी मिलता है।