हिमाचल के कुल्लू जिले स्थित पार्वती नदी की घाटी पर मौजूद मनिकरण साहिब गुरूद्वारा देश-विदेश में काफी विख्यात है.
इस जगह की खासियत ये है कि यहां भगवान शिव के मंदिर के साथ सिखों का गुरूद्वारा भी है.
यहां बहती हुई पार्वती नदी जितनी शीतल है, उससे कई ज्यादा उष्म शिव कुंड है.
कहा जाता है कि चाहे भीष्म गर्मी हो या ठिठुरती हुई सर्दी हो. इस कुंड का पानी कुदरती उबलता हुआ रहता है.
गुरूद्वारे में मौजूद भक्तों का लंगर इसी गरम कुंड में पकाया जाता है.
मान्यता है कि ये मणिकरण वही जगह है जहां माता पार्वती ने 11 हज़ार सालों तक कठोर तपस्या की थी.
दूर-दूर से लोग मंदिर और गुरूद्वारे में दर्शन के साथ-साथ यहां घूमने का आनंद लेने आते हैं.