नये साल की शुरूआत के साथ ही घर के पुराने कैलेंडर को हटाकर नया लगा दिया जाता है.

वैसे तो घर में रखी जाने वाली हर छोटी से बड़ी चीज को वास्तु शास्त्र के मुताबिक रखा या लगाया जाता है.

लेकिन लोग कैलेंडर लगाते समय इस बात का ध्यान नहीं देते की इसको कहाँ और किस दिशा में लगाना चाहिए.

वास्तु शास्त्र में कैलेंडर लगाने के सही तरीके और दिशा के बारे में भी बताया गया है.

नया साल शुरू होते ही घर में से पुराना कैलेंडर हटाएं. ताकि नए साल की शुरूआत के साथ नए और अच्छे दिन आए और पुराने साल से ज्यादा शुभ अवसर प्राप्त हो.

आप जिस भी कैलेंडर को खरीदते हो, इस बात पर सबसे पहले ध्यान दें कि उसमें किसी जानवर या उदास चेहरे की तस्वीर नहीं है.

वास्तु शास्त्र कहता है कि दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगने से सुख-समृद्धि और वैभव में कमी होती है.

ऐसा माना जाता है कि कैलेंडर में जानवर की तस्वीर होने से घर में वास्तुदोष लगता है.

कई लोग घर में दरवाजे के पीछे कैलेंडर को लटका देते है. जो कि गलत माना गया है. इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और उम्र कम होती है.