शुक्रवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? कई लोगों के मन में इस प्रकार के सवाल आते होंगे। सावन में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष विधान है। भोलेनाथ की पूजा में कभी कोई गलती नहीं करना चाहिए। हालांकि पूजा में सबसे महत्वपूर्ण होता है श्रद्धा। श्रद्धा से पूजा-पाठ करने पर भोलेनाथ भक्तों की पुकार जरूर सुनते हैं।
सावन का प्रत्येक दिन बहुत की खास होता है। शिवलिंग पर हर दिन कुछ न कुछ अर्पित करना चाहिए। उसी तरह से शुक्रवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए? आइए जानते हैं इस विषय में।
शुक्रवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?
शुक्रवार के दिन पांच प्रकार का जल चढ़ाना चाहिए। इस दिन शिवलिंग पर गुलाब जल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपके पास गुलाब जल नहीं है तो गुलाब की पंखुड़ियाँ भी पानी में डालकर चढ़ा सकते हैं। माना जाता है कि गुलाब जल शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन में मधुरता और खुशियां आती है।
- यह भी पढ़ें…
- आखिर क्यों हर पूजा में सबसे पहले भगवान गणेश को पूजा जाता है?
- तुलसी का चढ़ावा भगवान गणेश को क्यों नहीं पसंद है?
- Somvar ka Vrat: जानें सावन के पहले सोमवार का महत्व और पूजन विधि
शिवलिंग पर चढ़ाएं मिश्रित जल
शुक्रवार को शिवलिंग पर तिल डालकर जल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर तिल डालकर पानी चढ़ाने से पितृदोष दूर होता है। इससे पितृ शांत होते हैं और अपना आशीर्वाद घर में बनाए रखते हैं। इससे घर-परिवार में खुशियां और शांति रहती है।
शिवलिंग पर चढ़ाएं तेल मिश्रित जल
शुक्रवार को शिवलिंग पर तेल और जल मिलाकर अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि जल में सरसों का तेल ही मिलाएं। ऐसी मान्यता है कि तेल मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाने से शनिदेव शांत होते हैं। इससे शनिदोष नहीं लगता है और शनि की साढ़ेसाती एवं ढैय्या के कोप से राहत मिलती है।
शिवलिंग पर चढ़ाएं केसर मिश्रित जल
शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर जल अर्पित करना शुभ होता है। केसर के स्वामी गुरु हैं। शिवलिंग पर केसर चढ़ाने से गुरु मजबूत होता है। गुरु के मजबूत होने से नौकरी, व्यापार, करियर इत्यादि में ग्रोथ मिलता है।